पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली गुल होने से एसईसीएल को करोड़ों का नुकसान

बिजली गुल होने से एसईसीएल को करोड़ों का नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिरमिरी| चैनपुरस्थित 132 केबी विद्युत सब स्टेशन के बड़े ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से शाम 5.30 बजे पूरे क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। रविवार होने के कारण अधिकतर लोग इस दिन शाम को कहीं ना कहीं घुमने जाते हैं पर बिजली गुल होने के कारण सभी अपने घर में ही बैठे रहे। बिजली देर रात 1.30 बजे के लगभग आई। इस तरह सात घंटे बिजली गुल रहने से कोयला उत्पादन भी ठप रहा। इसके कारण एसईसीएल को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ।

रविवार की शाम 5.30 चैनपुर स्थित सब स्टेशन के बड़े ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से बिजली गुल हो गई। रविवार का दिन होने के कारण लोग शाम को घुमने-फिरने जाते हैं। पर बिजली गुल होने के कारण वे घर में ही बैठे रहे। बिजली गुल होने के बारे में जानकारी लेने पर पता चला कि कम से कम रात भर बिजली आने की संभावना नहीं है। इसलिए लोग रात में ही घर को रौशन करने के लिए ब्यवस्था में जुट गए। वहीं गर्मी के कारण नींद नहीं आने से लोग रात 12 बजे तक घर के बाहर छत में बैठकर गप मारते रहे। दूसरे दिन सुबह उठना आवश्यक होने के कारण वे जाकर सोने का प्रयास करने लगे। रात 1-30 बजे बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

एसइसीएलको करोड़ों का नुकसान: रविवारकी शाम 5.30 बजे बिजली गुल होने के साथ ही एसईसीएल की सभी परियोजना ठप हो गई। इसके बाद दूसरे दिन दोपहर 3 बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। इस तरह लगभग 22 घंटे बिजली नहीं मिलने से एसईसीएल को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ। इस संबंध में एनआर होलकर ने बताया कि लाईन लाॅस के कारण पहले भी एसईसीएल चिरमिरी को काफी नुकसान पहुंचा है।

अपनोंसे संपर्क टूटा- बिजलीगुल होने के साथ ही क्षेत्र में लगे सभी मोबाइल टावर भी ठप हो गए। इसके कारण लोग अपनों के संपर्क से भी कट गए। गौरतलब हो कि क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवा पढ़ने के लिए अन्य शहर गए हुए हैं। ऐसे में परिजनों से संपर्क के लिए मोबाइल फोन ही मुख्य सुविधा है।