मिरौनी में बेजाकब्जा की शिकायत, स्थगन आदेश के बाद भी निर्माण जारी
डभरा | मिरौनी में बेजाकब्जा की शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। नायब तहसीलदार से मामले की शिकायत की गई है। बेजाकब्जा कर बनाए जा रहे मकान के संबंध में स्थगन आदेश जारी होने के बाद भी अतिक्रमणकारी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से बेजाकब्जा धारियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। सरपंच दिलीप कुमार चौहान ने बताया कि नायब तहसीलदार द्वारा कार्यवाही नहीं करने से पंचायत की बेइज्जती हो रही है और बेजाकब्जा धारियों के हौसले बुलंद हैं। पूर्व सरपंच कोमल साहू ने बताया कि शासकीय जमीन में अतिक्रमण कर बेचा भी जा रहा है। सरपंच दिलीप कुमार चौहान ,पंच छेडूराम सिदार, नकूल प्रसाद सिदार, भगवती, सवित्री, फूलकुवंर, डोलेश्वरी, रमेश ने बताया कि गांव में इससे तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है। नायब तहसीलदार उत्तम प्रसाद रजक का कहना है कि मिरौनी के केस को थाना में दे दिया गया है।