- Hindi News
- नियुक्ति के बाद भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल नहीं जा रहे शिक्षक
नियुक्ति के बाद भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल नहीं जा रहे शिक्षक
दानसरा|मौजूदा शिक्षासत्र को गुणवत्ता वर्ष के रूप में पुरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शैक्षणिक व्यवस्था का हाल बेहाल है, जिसे डोंगरीपाली क्षेत्र पर संचालित स्कूलों में आज भी देखा जा सकता है। यहां पर डोंगरीपाली, गौरडीह, कालाखुंटा संकुलों के माध्यम से संचालित कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी के चलते पठन-पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है। आमापाली की माध्यमिक शाला सोनबला, रंगाडीह, डुमरपाली, भालूपानी में तो एक शिक्षकों के भरोसे ही स्कूल संचालित कर रहे हैं, जबकि मिडिल स्कूल में 5 प्राइमरी स्कूल में 3 शिक्षकों का नियुक्ति होनी चाहिए। जिला पंचायत के सीईओ ने 27 अगस्त को इन स्कूलों में नवीन पदस्थापना का आदेश जारीकर 3 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश शिक्षकों के नाम जारी किया गया था। आदेश के 20 दिन गुजरने के बाद भी नक्सल प्रभावित शिक्षक आना नहीं चाह रहे है और वे अपने मूल स्कूलों में ही जमे हुए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में गुणवत्ता वर्ष का हश्र क्या होने वाला है।