पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन दुकानों पर मिलने लगा बढि़या चावल

राशन दुकानों पर मिलने लगा बढि़या चावल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारंगढ़ब्लाक पर 125 ग्राम पंचायतों संचालित पीडीएस की कार्यप्रणाली सुधरी है। प्रशासन ने सभी केंद्रों के लिए 23 हजार 500 क्विंटल फ्रेश चावल का अलाटमेंट किया। ऐसे में ग्रामीणों को अच्छा चावल मिलने लगा है। यह बताना लाजमी होगा कि सारंगढ़ ब्लाक के राशन दुकानों में पाखड़ चावल मुहैया कराए जाने का मुद्दा दैनिक भास्कर ने 12 नवंबर 14 के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस पर तत्काल रोक लगा दी। दिसंबर माह में अच्छे चावल की सप्लाई होने क्षेत्र के दानसरा, खम्हारपाली, कनकबीरा, घठोरा, परसदा, माधोपाली, अचानकपाली, मौहाढोंढा, नवरंगपुर, दबगांव, छातादेई, खर्रीबड़े, सिंघारपुर, कपरतुंगा, गोड़ा, अमझर, बोईरडीह, कपीसदा, चवंरपुर, मल्दा ब, बैगीनडीह, खरवानी छोटे, ठाकुरदिया, बटाऊपाली ब, डोमाडीह, सालर, बुदेली के ग्रामीणों को एक बड़ी राहत मिली है इस माह के पूर्व पिछले कई माह से यहां पर संचालित राशन दुकानों में पाखड़ चावल का वितरण होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त था।

अबमाहभर के चावल की चिंता नही - माधोपालीके राशन दुकान पर लेखरू सौरा, कैतराम चौहान, ननकी यादव, दुलारीन सिदार ग्राम बोईरडीह पर अंबीका साहू, देवमती साहू ने चर्चा पर बताया कि पिछले 6 माह से हमें पाखड़ चावल दिया जा रहा था, जिसके कारण हमारा घरेलू बजट बिगड़ गया था। उसे खाना संभव ही नहीं था। अब इस माह अच्छा चावल मिल रहा है, जिस कारण हमें महीने भर की चावल की चिंता अब नहीं है। फ्रेश चावल मिलने से अब वे पेटभर भोजन कर सकेंगे।

ठेके पर संचालित हो रही है राशन दुकान

भास्करपड़ताल के दौरान पता चला कि ग्राम पंचायत बोईरडीह में राशन दुकान को सरपंच सचिव द्वारा अपनी मोटी कमीशन के मद्देनजर गांव के एक रसुकदार परिवार के ईश्वर पटेल को सौंप दिया है। जबकि नियम के मुताबिक राशन दुकान का संचालन ग्राम पंचायत सचिव या महिला स्व सहायता समुह को ही संचालन की पात्रता है। गांव पर प्रेमलाल सिदार, श्याम कुमार खड़िया ने बताया कि गांव के ईश्वर पटेल को राशन दुकान अपनी निजी स्वार्थ को लेकर सौंप दिया गया है, जबकि सचिव के नाम से यह राशन दुकान है। हमें इसके द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है इसकी शिकायत भी की गई पर ऊंचे पहुंच के कारण इस पर कोई कार्यवाही अब तक नहीं हो पाई है।

दैनिक भास्कर में १२ नवम्बर को प्रकाशित समाचार।

^सारंगढ़ ब