पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजीयन नहीं किया, किसानों के दस्तावेज जमा करा लिए

पंजीयन नहीं किया, किसानों के दस्तावेज जमा करा लिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजीयनना करते हुए नियमों के विपरीत किसानों से पूरे दस्तावेज जमा करा लिए गए है। उनका फार्म जमा कर कम्प्यूटर में एंट्री की जा रही है। प्रतिदिन समितियों में पंजीयन के लिए किसानों की भीड़ जुट रही है लेकिन कर्मचारी ही नदारद रहते है जिसके कारण किसानों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। कोतरी समिति के प्रबंधक ईश्वर साहू ने कहा कि पंजीयन के लिए किसानों को रोज रोज कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते है, जिसके कारण उनके कागजातों को जमा कर लिया गया है,ताकि उन्हें रोज रोज कार्यालय आने की समस्या से निजाद मिल सकें। उन्हें तहसीलदार से विशेष अनुमति के बाद पंजीयन करवाया जा रहा है। बिना तहसीलदार की अनुमति के पंजीयन नहीं किया जाएगा।

1से 15 अक्टूबर तक होगा नए किसानों का पंजीयन

नएकिसानों का जिनका पिछले वर्ष पंजीयन नहीं हुआ था इस बार एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन किया जाएगा। दानसरा सोसायटी के प्रबंधक संतोष श्रीवास ने बताया कि समिति में 23 गांव के 1165 किसानों का पंजीयन पिछले साल किया गया था। इस साल सोमवार तक 385 किसानों का पंजीयन किया गया है।

सोसायटी पिछले साल का पंजीयन आज तक का पंजीयन

{दानसरा1165 385

{ सहसपुर 845 163

{ नौरंगपुर 1146 240

{ अमझर 992 425

{ कनकबीरा 1090 200

{ भेड़वन 1600 338

{ कोतरी 928 165

{ गुड़ेली 865 227

{ छिन्द 1185 431

{ गाताडीह 825 303

{ उलखर 955 253

{ केड़ार 689 300

अब सिर्फ आठ दिन बचे

1सितंबर से शुरू पंजीयन कार्य 30 सितंबर तक चलेगा। इस लिहाज से आधा से भी अधिक समय गुजर गया है बची हुई आठ दिनों की अवधि में शेष बचे हजार किसानों का पंजीयन किया जाना है जो कठिन होने के साथ-साथ असंभव बनते जा रहा है।

तहसील कार्यालय सारंगढ़ में भीड़

227 किसानों का हुआ पंजीयन

सेवासहकारी गुड़ेली के समिति प्रबंधक टोशलाल राज ने बताया कि समिति अन्तर्गत गोड़म, हिर्री, छर्रा, जेवरा, बंजारी, गुड़ेली आदि के किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। यहां पिछले साल 865 किसानों का पंजीयन किया गया था। जबकि इस साल अभी तक 227 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीयन कराते समय किसानों को अपनी पासपोर्ट साइज 2 फोटो, मतदाता परिचय पत्र क्रमांक, मोबाइल नंबर, ऋण पुस्तिका की फोटो कॉपी कुल रकबा और धान रकबे की जानकारी अनिवार्य रूप से देना है। अभी सेवा सहकारी समिति म