- Hindi News
- किराना दुकान पर अज्ञात चोरों का धावा सामान सहित नगदी कर दी पार
किराना दुकान पर अज्ञात चोरों का धावा सामान सहित नगदी कर दी पार
दानसरा|मंगलवार कीरात सारंगढ़ रायपुर मार्ग पर ग्राम सालर के नेशनल हाइवे पर स्थित किराना दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर नगदी सहित किराना सामान पार कर दिया। मिली जानकारी अनुसार ग्राम सालर निवासी प्रकाश अग्रवाल हमेशा की तरह मंगलवार की रात 9 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह उसके चाचा ने प्रकाश को फोन पर दुकान का ताला टूटने की जानकारी दी। प्रकाश अग्रवाल जब दुकान का निरीक्षण किया तो पाया कि दुकान से तेल का टीन, दाल, साबुन एवं गल्ले में रखे नगदी रकम , व्हाउचर, कुपन सहित कई जरूरी कागजात अज्ञात चोरों ने पार कर दिए थे। इसकी रिपोर्ट बुधवार को सारंगढ़ थाना पहुंचकर दर्ज कराई गई सारंगढ़ पुलिस ने धारा 457,380 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।