नक्सल इलाकों में सड़कें है बदहाल
दानसरा | नक्सलप्रभावित क्षेत्रों में सड़कें दिन दिन खस्ताहाल होती जा रही हैं लेकिन इस तरफ तो प्रशासन का ध्यान है और ही जनप्रतिनिधियों का। डोंगरीपाली से झाल की सड़क इतनी बदहाल हो चुकी है कि इस पर चलना खतरे से खाली नहीं है। सड़कों में बड़े-बड़े गढ्ढे हो चुके हैं। ओडिशा से लोहराचट्टी को जोड़ने वाले इस मार्ग पर डोंगरीपाली, आमापाली, पतेरापाली, वनवासपाली, जामदल्खा, जीरापाली, सेमरापाली, लीमपाली, केरमेली, खम्हरिया, कालाखुंटा, झाल ओडिशा के कुदोपाली, कुदोपाली, पकड़ीपाली, सासपाली सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोग निर्भर हैं। यहां सड़कों के जर्जर होने से लोग परेशान हो रहे हैं।