हिन्दी दिवस पर हुई प्रतियोगिता
अकलतरा| नगरकेसीसीआई टाउनशिप में संचालित सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल में हिन्दी दिवस पर कविता लेखन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता प्रतियोगिता में हर्षित चॉवड़ा की कविता मेरे सपनों का विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में तनीशा खरें, दीपिका सिंह और पलक डेनियल ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य सूरज प्रकाश द्वारा हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।