पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपका में कोल कर्मचारियों के आवास की समस्या होगी दूर

दीपका में कोल कर्मचारियों के आवास की समस्या होगी दूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसईसीएलदीपका क्षेत्र मंे कार्यरत कर्मचारियों के लिए आवासीय समस्या दूर करने के लिए प्रगति नगर कालोनी से लगे क्षेत्र में नए मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से बनकर तैयार मकानों का आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

एसईसीएल के विभागीय कर्मचारी रहने के लिए मकान की कमी होने के कारण आवासीय समस्या से जूझ रहे हैं। इस परेशानी को देखते हुए विभाग की ओर से एसईसीएल दीपका के प्रगतिनगर कालोनी से ही लगे क्षेत्र में आवासीय परिसर का मकान किया जा रहा है। एसईसीएल प्रबंधन के अनुसार एसईसीएल दीपका क्षेत्र के कर्मचारियों की आवासीय समस्या दूर करने के लिए यहां लगभग 25 करोड़ की लागत से 400 से अिधक मकान बनाए जा रहे हंै। विभाग के अनुसार प्रगतिनगर क्षेत्र में बनकर तैयार हुए 32 मकानों का आवंटन पहले ही प्रथम किस्त मंे किया जा चुका है। दूसरे किस्त में 96 और मकान बनकर तैयार हो गए। जिनके आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शेष मकान भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगें, िजससे क्षेत्र में एसईसीएल कर्मचारियों की आवासीय समस्या समाप्त हो जाएगी। मकान निर्माण का कार्य एक निजी फर्म कर रही है। नवंबर 2014 तक सभी मकानों को तैयार कर देना है। एसईसीएल कर्मियों को मकान उपलब्ध नहीं होने के कारण उनको कार्यक्षेत्र से बाहर या दूर रहना पड़ रहा है। दूर से आने जाने में भी परेशानी होती है। कर्मचारियों के लिए नए आवास का निर्माण होने से उनकों काफी राहत मिलेगी। मकान नहीं होने से कई कर्मचारियों को बाहर किराया का मकान लेकर रहना पड़ रहा था। अब उन्हें यह समस्या नहीं होगी।