पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 62 समर्थकों के साथ मनीसिंह बाबा ने दिया भाजपा से इस्तीफा

62 समर्थकों के साथ मनीसिंह बाबा ने दिया भाजपा से इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
62 समर्थकों के साथ मनीसिंह बाबा ने दिया भाजपा से इस्तीफा

गेवरा-दीपका | नगरपालिका दीपका के वार्ड क्रमांक 9 सेे पार्षद मनीसिंह बाबा टिकट वितरण में की गई उपेक्षा से नाराज होकर अपने 62 समर्थकों के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष शिवचरण राठौर को सौंप दिया है। मनीसिंह का आरोप है कि पार्टी ने उनके साथ कर्मठ समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि इसी तरह का व्यवहार पार्टी में होता रहा है तो ऐसे कार्यकर्ताओं का भविष्य क्या होगा। वहीं मंडल अध्यक्ष राठौर का कहना है कि उन्हें मनीसिंह का इस्तीफा मिला है, लेकिन वे उसे स्वीकार नहीं किया गया है। इस्तीफा की प्रति वे पार्टी प्रमुख को भेज दी गई है। जिस पर निर्णय पार्टी प्रमुख को लेना है। बहरहाल ऐन चुनाव के समय कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ना भाजपा के लिए नुकसान दायक हो सकता है।

बंसतभारतीय टीम मेंे चयनित

जैलगांव | हसदेवताप विद्युत गृह में कार्यरत 59 वर्षीय बसंत श्रीवास्तव का चयन भारतीय पावर लिफ्टिंग टीम में हुआ है। वे 16 दिसंबर से जमशेदपुर झारखंड में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में मास्टर टू वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। श्रीवास्तव को हाल ही में प्रदेश सरकार ने खेल विभूति सम्मान से सम्मानित किया है। पावर लिफ्टिंग खेल को उन्होंने 52 वर्ष की उम्र में खेलना शुरू किया है, परन्तु अपने खेल के प्रति संपूर्ण समर्पण बुलंद हौसले के कारण ही लगातार पावर लिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेना तथा स्वर्णिम सफलता के साथ विजेता बनकर अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श बन गए हैं। भारतीय टीम में स्थान मिलने पर उन्होंने कहा कि उन्हेें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिला है, जिस पर वे खरा उतरना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि शासन प्रशासन, विद्युत कंपनी उन्हें भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कस्ट्यूम उपलब्ध करा दे तो निश्चित तौर पर और भी अपने प्रदर्शन में सुधार ला सकते हैं।