- Hindi News
- एसईसीएल की दीक्षा महिला मंडल ने किया आवश्यक सामग्री का वितरण
एसईसीएल की दीक्षा महिला मंडल ने किया आवश्यक सामग्री का वितरण
गेवरा-दीपका| दीपका-कटघोरामार्ग पर स्थित ग्राम लखनपुर में दीक्षा महिला मंडल ने दैनिक आवश्यकता की सामग्री वितरण किया दीपका क्षेत्र में मंडल द्वारा प्रशिक्षित किये गये जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। सामाजिक दायित्वों के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की कड़ी में दीक्षा महिला मण्डल ने दीपका कटघोरा मार्ग पर स्थित ग्राम लखनपुर पॅहुचकर गाॅव के प्रत्येक परिवार को चादर, मच्दरदानी एवं पीने के पानी संग्रहण के लिए स्टील का ड्रम प्रदान किया गया।
महिला मंडल से सिलाई मशीन प्राप्त करती महिलाएं।