पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्लड लाइट क्रिकेट, बांकी बना विजेता

फ्लड लाइट क्रिकेट, बांकी बना विजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेवरा-दीपका | एसईसीएलगेवरा स्टेडियम में जिला स्तरीय फ्लड लाइट क्रिकेट स्पर्धा का समापन पुरस्कार वितरण हुआ। फाइनल मैच में बांकी स्पार्टन 300 टीम ने गेवरा रायडर को 3 विकेट से पराजित कर ट्राफी पर तीसरी बार कब्जा किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष बुगल दुबे ने कहा कि हार जीत खेल के दो पहलू हंै। जिसमें हारने वाली टीम को दोबारा जीतने के लिए प्रयास करना चाहिए। वहीं कार्यक्रम की अध्क्षता कर रहे तनवीर अहमद ने सफल आयोजन के लिए फ्रेण्ड्स क्लब की प्रशंसा की। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर विजयी ट्राफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में 50 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच गेवरा रायडर बांकी स्पार्टन 300 के बीच खेला गया। जिसमें गेवरा रायडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 59 रन बनाए, जिसके जवाब में बांकी स्पार्टन ने 7 विकेट पर 60 रन बनाकर विजेता ट्राफी पर कब्जा कर लिया। मैन आफ सीरीज गेवरा रायडर के संदीप रहे। बेस्ट बैट्समैन पिंजू सिंह, बेस्ट फील्डर चिंटू सिंह, बेस्ट बालर फंटूस मेन आफ मैच रविकांत को दिया गया। विजेता टीम को 25 हजार 1 रुपए नगद पुरस्कार के रूप में दिया गया। उपविजेता टीम को 12 हजार 1 रुपए दिया गया।

मुख्य अतिथि से ट्राफी प्राप्त करते विजेता टीम के खिलाड़ी।