नि:शक्तों को कंबल लालटेन वितरित
गेवरा-दीपका | दीक्षामहिला मंडल एसईसीएल दीपका क्षेत्र ने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्राम बगदरा चैतुरगढ़ का भ्रमण किया। यहां 50 नि:शक्त परिवारों को कंबल लालटेन वितरित किए गए। गांव के सामाजिक कार्य के लिए भोजन बनाने बर्तन ड्रम भी प्रदान की गई। महिला मंडल अध्यक्ष रूबी मिश्रा ने गांव की महिलाओं से चर्चा कर सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली। इस अवसर पर महिला मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थीं।
ग्रामीणों को सामान वितरित करती महिला मंडल की पदाधिकारी।