- Hindi News
- डीएवी दीपका की छात्रा शुभम पल्लवी ने बढ़ावा सम्मान
डीएवी दीपका की छात्रा शुभम पल्लवी ने बढ़ावा सम्मान
गेवरा-दीपका | शिक्षाके क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में एक समारोह के दौरान सम्मानित किया गया। एसईसीएल विभागीय कर्मचारियों बच्चों के सम्मान समारोह में डीएवी स्कूल गेवरा की छात्रा शुभम द्विवेदी पिता गिरीश द्विवेदी, पल्लवी श्रीनिवास पिता एस श्रीनिवास को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान एसईसीएल बिलासपुर के डायरेक्टर पर्सनल एके झा के हाथों मिला। डीएवी गेवरा की प्राचार्य अल्का शर्मा ने उज्जवल भविष्य की कामना की।