कलश यात्रा के साथ नवधा रामायण शुरू
गेवरा-दीपका। दीपका बस्ती में अखंड नवधा रामायण के मौके पर कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा कटघोरा रोड, पाली रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची। जहां पूजा के बाद रामायण की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष पतिराम कंवर, पंचराम जायसवाल, किताब सिंह कंवर, रामनारायण जायसवाल, बीर सिंह, जयपाल सिंह, पार्षद राम कुमार सिंह कंवर, गोयल कंवर, समारू कंवर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।