- Hindi News
- मिलकर चुनाव लड़ने से ही जीत संभव : प्रेमसाय
मिलकर चुनाव लड़ने से ही जीत संभव : प्रेमसाय
गुटीयराजनीति से दूर रहकर कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन के लिए मिलकर काम करें। जिससे नगर पालिका में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हो सके। यह बात प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जिला प्रभारी डा. प्रेमसाय सिंह ने कबीर भवन में आयोजित कांग्रेस की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि वार्डों में जाकर लोगों की समस्याएं जानें। साथ ही इसके लिए संघर्ष करें। प्रत्याशी का चयन सर्वे के आधार पर किया जाएगा। पूर्व विधायक बोधराम कंवर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करें।
बैठक को हरीश परसाई, राजकिशोर प्रसाद, धरम निर्मले, तनवीर अहमद, अजय जायसवाल प्रशांत मिश्रा ने भी संबोिधत किया। इस अवसर पर बीएन शुक्ला, संजीव शर्मा, रजनीश तिवारी, विशाल शुक्ला, आरबी शर्मा, दिलीप सिंह, उत्तम दुबे, मदन राजपूत, प्रशांति सिंह, अंजना जायसवाल, कुसुम सोनी, विकास नंद, रामकुमार कंवर, कोमल कौशिक, बसंत मिश्रा, अशोक जायसवाल, लखन चन्द्रा, कृष्णपाल सिंह, सावित्री गभेल, तारकेश्वर मिश्रा, राजेश कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे। इस दौरान अध्यक्ष पद के कई दावेदार बैठक में लाबिंग करते नजर आए। वे सभी से मिलते रहे।
कार्यकर्ताओं की बैठक लेते डॉ. प्रेमसाय सिंह, हरीश परसाई, बोधराम कंवर अन्य।
भाजपा कार्यकर्ता दिलीप कांग्रेस में शामिल
भाजपाके सक्रिय कार्यकर्ता कोल व्यवसायी दिलीप सिंह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। जिला प्रभारी डा. प्रेमसाय सिंह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरीश परसाई शहर अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने उन्हें प्रवेश कराया।