- Hindi News
- श्रेष्ठ, आिदत्य स्वाती ने जीता स्वस्थ शिशु का प्रथम पुरस्कार
श्रेष्ठ, आिदत्य स्वाती ने जीता स्वस्थ शिशु का प्रथम पुरस्कार
एसईसीएल दीपका क्षेत्र के प्रगतिनगर औषधालय में मंगलवार को अभिभावकों में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाने स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित की गई। एसईसीएल दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक बीके मिश्रा के मार्गदर्शन में तीन वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ जायसवाल, आिदत्य सिंह तिवारी, स्वाती झा ने स्वस्थ शिशु का प्रथम पुरस्कार जीता।
प्रतियोगिता में ग्रुप में 20, बी ग्रुप में 29 सी ग्रुप में 29 बच्चों का परीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.प्रणव देवा, डॉ.चित्रलेखा बोस, डॉ.सीमा अरोरा के नेतृत्व में चिकत्सक दल ने किया। प्रतियोगिता के समापन पुरस्कार वितरण समारोह में दीक्षा महिला मंडल दीपका क्षेत्र की अध्यक्ष रूबी मिश्रा अन्य सदस्य उपस्थित थीं। प्रतियोगिता के विभिन्न पहलुओं पर डॉ.बीके विश्वास ने जानकारी दी। डॉ.देवा ने बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रखने भविष्य में आयोजित ऐसे प्रतियोगिता की तैयारी कैसे की जाए जिसकी जानकारी भी दी। डॉ.मीनाक्षी देव ने भी बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में परीक्षण दल के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में एस जगन्नाथ, दीपा दास, मनमीत कौर, आरके राठौर, मीना कर्ष, सुनीता कश्यप, विमला सोनी ने योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश गुरुद्वान ने किया।
बच्चों की जांच करती डाक्टर।