बिना रीडिंग के भेज रहे हैं बिजली बिल
विद्युत वितरण विभाग के समाधान शिविर में शिकायतों की झड़ी लग गई। ग्रामीणों ने अनाप-शनाप बिजली बिल, बिजली बंद रहना, ट्रांसफार्मर खराबी सहित अन्य समस्याएं रखी है। बिजली समस्या को लेकर ग्रामीण खासे परेशान हंै। विभाग ने सुधार का आश्वासन दिया है।
बुधवार को चैतमा में आयोजित समाधान शिविर में विद्युत वितरण कंपनी ग्रामीण क्षेत्र के कार्यपालन अभियंता एनयू खान के अलावा दीपका व पाली क्षेत्र के बिजली अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों से ग्रामीणों ने शिकायत की है कि उनके एरिया में रीडिंग नहीं हो रही है। इसके बाद भी ज्यादा बिजली बिल आ रहा है। लो वोल्टेज, ट्रांसफार्मर खराबी की शिकायत भी रखी गई। यहां पहंंुचे ग्रामीणों ने डोंड़कीपारा गांव को कटघोरा डीसी से हटाकर पाली डीसी से जोड़ने की मांग की। स्कूलों में बिजली आपूर्ति किया जाए। चैतमा के सीतापाठ गांव में साल भर पहले बिजली ट्रांसफार्मर चोरी हो गया था, जो अब तक नहीं लग पाया है। ग्रामीणों की शिकायत पर विभाग ने सुधार का आश्वासन दिया है। समाधान शिविर में विभाग ने बिजली बिल के रूप में ग्रामीणों से करीब 32000 की वसूली भी की है।