किसान गोविंद सिंह पुरस्कृत
कोतबा| फरसाबहारब्लाक के ग्राम टांकमुड़ा के किसान गोविंद सिंह सरदार को प्रदेश के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 25 हजार सहित प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया है। श्री सिंह ने कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श लेकर पूरी लगन और मेहनत से नई तकनीक से बेहतर फसल उत्पादन किया है। उनकी मेहनत को देखकर गांव के अन्य किसान भी कृषि करने के तरीके के बारे में उनसे पूछताछ करते हैं। दूसरे किसान भी उनसे प्रेरित हो रहे हैं। किसान गोविंद सिंह ने यह पुरस्कार प्राप्त कर गांव सहित पूरे जिले को गौरवांवित किया है।