- Hindi News
- बार बेंच में सामंजस्य हो तो काम आसान होगा
बार बेंच में सामंजस्य हो तो काम आसान होगा
गौरेला| बारबेंच में आपसी सामंजस्य हो तो न्यायालयीन कार्य आसान हो जाता है। बड़े मामले आसानी से निपट जाते हैं। इसका लाभ वकीलों, न्यायालयीन कर्मियों के साथ पक्षकारों को भी मिलता है। यह बात व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 पद पर नियुक्त पीठासीन अिधकारी जनार्दन खरे ने कही। उन्होंने कहा किसी भी अिधवक्ता या कर्मी को कोई परेशानी हो तो हम मिलकर उसे दूर कर सकते हैं। व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 जनार्दन खरे की नियुक्ति उनके आगमन पर मंगलवार को अधिवक्ता कक्ष में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अतुल तिवारी सचिव कैलाश राठौर के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में अिधवक्ता मथुरा राठौर ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोविंद नारायण जांगड़े, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 किरण ित्रपाठी, अधिवक्ता अशोक श्रीवास्तव, गुलाब अग्रवाल, महेश तिवारी सहित अिधवक्क्ता संघ के सदस्य उपस्थित थे।