पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौरेला| जलेश्वरमंदिर के ब्रह्मलीन पुजारी महंत नरेशपुरी के 23 सितंबर

गौरेला| जलेश्वरमंदिर के ब्रह्मलीन पुजारी महंत नरेशपुरी के 23 सितंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरेला| जलेश्वरमंदिर के ब्रह्मलीन पुजारी महंत नरेशपुरी के 23 सितंबर के षोडशी कार्यक्रम में अवरोध की आशंका जताते हुए कार्यकारी महंत संत ज्ञानेश्वर पुरी ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। इसमें कहा है महंत नरेशपुरी को रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने कहा उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा। इसलिए उनकेे शिष्य संत ज्ञानेश्वर पुरी को कार्यकारी महंत बनाया गया। उनके निधन पर 8 सितंबर को उन्हें समाधि दी गई। इस दौरान उनके निवास पर उनका ताला लगा था, उसमें शिवानी पुरी नामक महिला ने ताला लगा दिया। इसे पेण्ड्रारोड तहसीलदार, गौरेला थाने के सहायक उप निरीक्षक ने साधु-संतों ग्रामीणों की उपस्थिति में खुलवाया। चाबी पंचनामा बनाकर डाॅ. बनवारी पुरी जूना अखाड़ा को दी गई। ब्रम्हलीन महंत नरेशपुरी का 23 सितंबर को षोडशी कार्यक्रम है। अब युवती धमकी दे रही है कि वह षोडशी भंडारा नहीं होने देगी। यदि किसी ने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह उन्हें झूठे मामले में फंसा देगी।

षोडशी कार्यक्रम में अवरोध की आशंका