- Hindi News
- निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग
गौरेला| विधानसभाक्षेत्र मरवाही में जारी घटिया निर्माण कार्यों पर नाराजगी जताते हुए विधायक अमित जोगी ने कलेक्टर एसडीएम को पत्र लिखकर जांच कार्रवाई की मांग की है। पत्र में घटिया निर्माण कार्यों का जिक्र है। इनमें प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत पीपरडोल से सचराटोला तक बनी सड़क पांच माह में ही उखड़ने, झगराखांड़ से कातिकपारा करंगरा मुख्य मार्ग से जामुनिहा मुख्य मार्ग पर खुदाई के बाद आठ माह से काम बंद होने की बात शामिल है। जामुनिहा टोला से पथराटोला तक बनी सड़क के भी उखड़ने का जिक्र है। क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क को भी घटिया बताया गया है। इनमें से कुछ का भुगतान हो चुका है। कुछ मार्गों छह माह पहले गिट्टी डाली गई थी, इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। विधायक ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत पर व्यय की गई राशि की जानकारी मांगी है।