नर्मदा एक्सप्रेस का स्टाॅपेज समय बढ़ा
पेंड्रा| नर्मदाएक्सप्रेस का पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन में स्टाॅपेज का समय बढ़ाने से अंचल के किसानों में हर्ष है। इसी ट्रेन के स्टाॅपेज का समय हर्री में भी बढ़ाया गया है।
नर्मदा एक्सप्रेस पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन पर सितंबर से पहले 5 मिनट रुकती थी। रेल प्रशासन ने यह समय घटाकर 2 मिनट कर दिया था। इससे इस ट्रेन में माल पार्सल करने की सुविधा 1 सितंबर 2014 से बंद कर दी गई थी। पेण्ड्रा रोड छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र पेण्ड्रा, गौरेला, मरवाही का महत्वपूर्ण रेल्वे स्टेशन है। जहां पर्याप्त मात्रा में वनोपज कृषि उत्पादन होता है। अंचल के आदिवासियों किसानों द्वारा उत्पादित एकत्रित वनाेपज कृषि उत्पाद चिरौंजी, लाख, अंडी, सीताफल, जामुन, कटहल, मुनगा, अलसी, राई, मूंगफली, इमली, आंवला, बिही, अमचूर का परिवहन प्रदेश से बाहर मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के शहरों में होता रहा।
इसका एकमात्र साधन नर्मदा एक्सप्रेस थी। इसके स्टाॅपेज का समय घटने से पार्सल सुविधा बंद कर दी गई। इससे अंचल के आदिवासियों, किसानों के वनोपज अाधारित उद्योगों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा था, अब इससे लोगों को राहत मिलेगी।