- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश किए नृत्य
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश किए नृत्य
स्कूलस्तर से ही बच्चों की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने का प्रयास करना चाहिए। इन बच्चों के प्रदर्शन को देखकर लगता है कि इनका भविष्य उज्जवल है।
यह बात विज्डम वे हायर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक उत्सव में एसडीएम ओपी शर्मा ने कही। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों का उत्साह बढ़ता है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गौरेला शकीला बेगम, पेण्ड्रा अरुणा जायसवाल, प्राचार्य मिश्री देवी स्कूल जीडी गुप्ता, डाॅ. पीके बनर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता मथुरा प्रसाद सोनी मंचस्थ थे।
कचराप्रबंधन पर अंग्रेजी नाटक: अएबच्चू पर 11वीं की छा़त्रा अनुप्रिया केशरवानी ने कचरा प्रबंधन पर आधारित अंग्रेजी ड्रामे में भूमिका, अप्सा, शिफा, लालिमा, सूर्या, उमेश, सोहेल, हर्ष, सूरज ने अभिनय किया। सड्डा दिल भी तू... पर अनुप्रिया केशरवानी, सृष्टि मिश्रा, शिवानी जैन, आशीष केशरवानी विन्सेंट रेवानंद ने डांस किया। संचालन संस्कार भदौरिया, शंकर राठौर, शिवानी जैन, सृष्टि मिश्रा के साथ तीसरी की छात्रा खुशबू दुबे विशाखा जायसवाल ने किया। बेस्ट हाउस का खिताब ब्लू-हाउस, बेस्ट चैम्पियन का खिताब सुमन खुराना, स्टुडेंट ऑफ इयर का खिताब शंकर सिंह राठौर, बेस्ट अटेंडेंस शिक्षक, राजेश यादव को दिया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अमित पाठक, चेयरपर्सन विज्डम वे स्कूल समीना खान, डायरेक्टर नागेंद्र दुबे अभिभावक उपस्थित थे।
सोनाक्षी ने की दादी की भूमिका
कार्यक्रमका शुभारंभ 11 वीं 10 वीं की छात्राओं सृष्टि मिश्रा, शिवानी जैन, अनुप्रिया, मिराज, अंजुम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। दीप्ति तिवारी ने अतिथियों का परिचय कराया। नर्सरी के बच्चों निहारिका, उदयवीर, निर्देशा, नवनीत, सौम्या, आकृति कामेश्वर, शफाक, सूरज, राज, अमीना, जाहिद, आशीष रितिक ने जंगल थीम पर गाना गाया। मेरा नाम चुन-चुन-चुन चू... में आर्यन, यामिनी, अनमोल, राज छवि ने डांस किया। दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ... पर सोनाक्षी परस्ते ने दादी का अभिनय किया। इसमें कामेश्वर, नूतन, शिवा, अमीना, आरूषि, शिवम उदयवीर ने दादी को मनाया। ड्रामा सुबोध, सृजन, संतोष, अभय, अंकित, अभिषेक शुभ ने प्रस्तुत किया। मनवा लागे... पर खुशी दुबे, पलक, अपर्णा, फिजा, विन्सेंट, यश, अंकित, केशरवानी ने डांस किया।
आयोजन