शराबबंदी के लिए लामबंद हुई महिलाएं
शराबबंदीको लेकर ग्राम गिरवर की महिलाएं लामबंद हो गई हैं। गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए इन महिलाओं ने कहा अब तो हम अपने घरों में शराब बनाएंगे और ही दूसरों को शराब बनाकर बेचने देंगे। इसके लिए उन्होंने पुलिस से सहयोग की मांग की है।
गिरवर के देवालय परिसर में रविवार की शाम महिलाओं ने एसडीओ पुलिस एसएस शर्मा, टीआई डीएस राजपूत, जनपद उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की। इसमें नशामुक्ति अिभयान के लिए महिला समिति गठित की गई। मानमति राठौर को समिति का अध्यक्ष चमरिन बाई कंवर को सचिव चुना गया। समिति ने निर्णय लिया अब गांव में कोई भी शराब नहीं बनाएगा और ही शराब बेचेगा। पकड़े जाने पर उसके घर से बर्तन आदि को नष्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा गांजा, जुआ सट्टा के खिलाफ भी अिभयान चलाया जाएगा।
पुलिससे सहयोग मांगा: अिभयानको सफल बनाने समिति ने पुलिस जनप्रतिनिधियों का साथ मांगा। एसडीओपी एसएस शर्मा ने महिलाओं की इस पहल पर हर्ष जताया। उन्होंने कहा पुलिस सहयोग के लिए तैयार है। समिति को इस बात की ताकीद भी दी कि इस अिभयान के दौरान वह कोई ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे कानून का उल्लंघन हो। ऐसा होने पर वे पुलिस को सूचना देंगे। टीआई डीएस राजपूत ने भी सहयोग का अाश्वासन दिया। जनपद उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर ने कहा कि अाज शराब, जुआ, गांजा सट्टा ने युवा पीढ़ी को अपनी चपेट में ले लिया है। इस सामाजिक बुराई को खत्म करने का संकल्प लेना अच्छी बात है। शिव राठौर ने कहा कि शराब सामाजिक बुराई है। इसके खिलाफ हम सभी साथ हैं। बैठक में सुमित्रा, सोनकली, निर्मला, अमरवती, सुकवारा, जानमति, रामवती, इंद्रवती, राधाबाई, अनारकली उपस्थित थे।
राइस मिलर 30 तक जानकारी दें
मुंगेली|खरीफविपणन वर्ष 2014-15 में धान उपार्जन के लिए किसान पंजीयन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होने के साथ 2013-14 में उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के लिए राइस मिलरों का पंजीयन भी किया जाना है। जिले में 41 पंजीकृत राइस मिलें हैं। सभी को उनकी वास्तविक मिलिंग क्षमता के आंकलन के लिए पिछले 3 साल के दौरान उनके द्वारा माहवार उपयोग किए गए बिजली बिल राशि की जानकारी निर्धारित प्रारूप में भरकर जमा करना है।
राइस मिलरों को पंजीयन क्रमांक, क्षमता के साथ 2011-12, 2012-13 2013-14 में मिलिंग की गई धान की मात्