पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने एसडीएम ने लिखा पत्र

स्कूलों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने एसडीएम ने लिखा पत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेण्ड्रा| आदिवासीविकासखंड पेण्ड्रा, गौरेला, मरवाही की शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य, शिक्षक मैदानी कर्मी मुख्यालय में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें। ये निर्देश एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने लिखे पत्र में दिए है। पत्र में कहा है शिकायत मिली है कि इस क्षेत्र में कार्यरत शिक्षक कर्मियों के एक ट्रेन से आकर दूसरी ट्रेन से लौटने की शिकायतें मिल रही हैं। सभी अधिकारी-कर्मी सेवा आचरण नियमों के तहत काम करें। शिकायत सही मिलने पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पत्र में कहा है छात्रों की नियमित 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें।