जोगी समर्थकों ने कहा- डरने वाले नहीं, स्वागत तो करेंगे
जिला कांग्रेस कमेटी ने विधायक अमित जोगी का स्वागत करने वाले कांग्रेसियों को निष्कासित करने का फरमान जारी किया है। वहीं पेंड्रा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने इस निर्णय की निंदा करते हुए कहा धमकियों से पेंड्रा के कांग्रेसी डरने वाले नहीं है। हर हाल में उनका स्वागत किया जाएगा। बुधवार को विधायक जोगी पेंड्रा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
स्वागत करने वाले नेताओं को निष्कासित करने की चेतावनी भी दी है। जिला कांग्रेस के इस निर्णय का पेंड्रा क्षेत्र के जोगी समर्थकों ने निंदा की है। मंगलवार को पेंड्रा राजमहल में जोगी समर्थक कांग्रेसियों की बैठक हुई। इसमें जिला कांग्रेस के सचिव ओमप्रकाश बंका ने कहा विधायक जोगी छत्तीसगढ़ के लिए संघर्षरत हैं। पूर्वाग्रह से कुछ कांग्रेसी उनके खिलाफ निर्णय ले रहे है। पूरी ताकत के साथ विधायक जोगी के कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। सरपंच संघ पेंड्रा के अध्यक्ष बदल सिंह अार्मो ने कहा जोगी परिवार मरवाही क्षेत्र की शान है। उनके स्वागत से हमें कोई नहीं रोक सकता। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंदाबाई मरावी ने कहा जोगी परिवार के खिलाफ साजिश करने वाले लोगों ने ही स्वागत पर रोक लगाई है। बैठक को जगदम्बा प्रसाद अग्रवाल, पवन सुल्तानिया, धरमप्रकाश सातूवाला, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, आशीष, रमेश केशरी, निर्माण जायसवाल, उपेंद्र बहादुर, लालचंद वैश्य, महर्षि गौतम, अजय शुक्ला, महासिंह, शकुंतला रजक, चंद्रशेखर यादव, अर्पित राय, निशांत तिवारी, गेंदलाल कैवर्त बंधी, जितेंद्र मिश्रा आदि ने तीखे शब्दों खिलाफत की।
आज होगा अमित का आतिशी स्वागत, लड्डुओं से तौले जाएंगे
गौरेला| एक माह बाद अपने विधानसभा क्षेत्र आ रहे मरवाही विधायक अमित जोगी का उनके समर्थकों के द्वारा 10 फरवरी को आतिशी स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली से आ रहे अमित का सुबह 9.45 बजे रेलवे स्टेशन पर समर्थकों द्वारा स्वागत किया जाएगा। 10 बजे वे नगर पंचायत उपाध्यक्ष निलेश साहू के छोटे भाई के निधन पर उनके घर जाकर शोक संवेदना प्रकट करेंगे। 11.30 बजे गांधी चौक में पार्षद संदीप जायसवाल व गोल्डी जैन के नेतृत्व में व्यापारियों के द्वारा लडडूओं से तौला जाएगा। दोपहर 12 बजे पुराना बस स्टैण्ड स्थित सांई परिसर में विधायक का नागरिक अभिनंदन होगा, जहां वे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे पेण्ड्रा चले जाएंगे।