- Hindi News
- नगर पंचायत की प्रारंभिक मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत
नगर पंचायत की प्रारंभिक मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत
दोषरहित सूची बनाने की मांग पर पत्र
नगर पंचायत द्वारा प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची में गड़बड़ी है। इसे सुधारने की मांग रिटर्निंग आफिसर, नगरीय निकाय निर्वाचन नगर पंचायत से की गई है।
कांग्रेस के अशोक नगाईच, अशोक शर्मा, मोहम्मद नफीस, मुरारी लाल अग्रवाल द्वारिका अग्रवाल ने िरटर्निंग आफिसर को दी गई शिकायत में कहा है कि नगर पंचायत की इस प्रारंभिक मतदाता सूची में वार्ड की निर्धारित सीमा से हटकर अन्य वार्ड के मतदाताओं का नाम भी दर्ज हैं। मतदाताओं के नाम उनके निवास स्थान के वार्ड की बजाए दूसरे वार्ड में शामिल किए गए हैं।
वा़र्ड के परिसीमन में किन-किन क्षेत्रों में किस वार्ड से जोड़ा गया है, यह स्पष्ट नहीं होने से मतदाताओं जनप्रतिनिधियों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि किस क्षेत्र के मतदाता का नाम किस सीमा किस वार्ड में आता है। इसीलिए जरूरी है कि सिर्फ वार्ड की सीमा की जानकारी सार्वजनिक की जाए बल्कि बीएलओ सुधार के समय मतदान केंद्र में मतदाता सूची मतदाताओं के अवलोकन के लिए भी उपलब्ध कराई जाए।
सूची में मतदाताओं के नाम फोटो में भी गड़बड़ी है। साथ ही मतदाता परिचय पत्र के क्रमांक का उल्लेख भी मिला है। पत्र में कहा गया है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने यह तय किया था कि 30 जनवरी को प्रकाशित विधानसभावार इसी लोकसभा की मतदाता सूची के अनुसार ही नगर पंचायत की मतदाता सूची बनाई जाए। इसमें नगरीय निकाय के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। पर इस सूची में इन मतदाताओं का नाम नहीं है। इसके अलावा दोनों मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं की संख्या में भी अंतर है, इसकी जांच की जानी चाहिए। शिकायत में रिटर्निंग अफसर से निर्धारित समय में इन तथ्यों का िनराकरण कर दोषरहित मतदाता सूची तैयार करने की मांग की गई है। पत्र की प्रतिलिपि राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर जिला निर्वाचन अिधकारी बिलासपुर को भी प्रेषित की गई है।