- Hindi News
- सौतेली मां और मामा ने की थी बैगा की हत्या
सौतेली मां और मामा ने की थी बैगा की हत्या
पुलिसने बैगा की हत्या करने के आरोप में मृतक की सौतेली मां उसके मामा को गिरफ्तार किया है। दोनों अारोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विश्राम सिंह उसकी सौतेली मां बजरी बाई के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आठ सितंबर को बजरी बाई ने विवादित जमीन को गिरवी रखने की बात कही। इस पर विश्राम सिंह ने कहा कि जमीन मेरी है। तुम कौन होती हो सलाह देने वाली। यह कहकर उसने बजरी बाई को गाली देना शुरू कर दिया। उसी समय उसका मामा पकलू बैगा भी गया। उसने विश्राम को गाली देने से मना किया पर वह नहीं माना। इस पर उसने टंगिये से विश्राम पर वार कर दिया। विश्राम के घायल होने के बाद उसका गला दबाकर फांसी पर लटका दिया। बाद में उसे उतार लिया और पुलिस को सूचना दी कि विश्राम ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया था। पीएम में गला दबाकर हत्या किए जाने की जानकारी होने पर संदेह के आधार पर पुलिस ने पकलू से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पकलू बजरी बाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पकड़े गए दोनों आरोपी।