पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीबी से पीड़ित बंदी की मौत

टीबी से पीड़ित बंदी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरेला| टीबीसे पीड़ित बंदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उसे 9 दिसंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। जवाहिर खैरवार पिता रामदास 54 वर्षीय मरवाही थाना के ग्राम बेलझिरिया के ठिहाईटोला का रहने वाला था। 16 साल पहले चोरी के आरोप में पकड़ा गया था। जमानत पर छूटने पर वह पेशी में नहीं जा रहा था। कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। करीब दो माह पहले उसे गिरफ्तार कर गोरखपुर उपजेल में रखा गया था। 10 दिनों से उसे खांसी थी। जांच में टीबी होने का पता चला। जेल के कैदियों ने उसके साथ रहने से मना किया तो अस्पताल लाया गया। बुधवार सुबह नहाने के बाद वह बेड पर लेटा था। सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों के नहीं आने से शव का पोस्टमाॅर्टम नहीं हो पाया। उसे अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया है। बंदी की मौत के मामले की न्यायिक जांच की जाएगी।