पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेनकार्ड के विरोध में सराफा बाजार बंद

पेनकार्ड के विरोध में सराफा बाजार बंद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराफा व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें
गौरेला| दो लाख रुपए की नगद बिक्री पर पेन कार्ड नंबर को अनिवार्य किए जाने के केन्द्र सरकार के फैसले के विरोध में छग सराफा एसोसिएशन के आह्वान पर गौरेला में सभी सराफा दुकानें बंद रहीं।

प्रदेशव्यापी इस हड़ताल को सराफा एसोसिएशन गौरेला ने अपना पूरा समर्थन देते हुए सरकार के फैसले पर रोष जताया है। तथा इसे वापस लेने की मांग की है। अमरकंटक रोड, स्टेशन रोड, मंगली बाजार सहित नगर की सभी सराफा दुकानों के बंद होने से लोग खरीददारी नहीं कर पाए। हड़ताल में सुनील सोनी, विनोद सोनी, राकेश जैन, अमित सोनी, रजनीश सोनी, विकास सोनी, राबिन सोनी आिद शामिल थे।

गौरेला| खरीदी पर पेनकार्ड अनिवार्य करने का दुकान बंद कर विरोध जताते हुए सराफा व्यापारी।

खबरें और भी हैं...