तीन दिवसीय मुस्लिम धार्मिक सम्मेलन शुरू
गौरेला। तीन दिवसीय मुस्लिम धार्मिक व सामाजिक सम्मेलन का शांति व सौहाद्रता के साथ शनिवार को आगाज हुआ। ग्राम पंचायत सारबहरा के एकता नगर में मोतवल्ली अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद पेंड्रारोड द्वारा आयोजित सम्मेलन में जशपुर, बैतूल, बालाघाट, राजनांदगांव, छिंदवाड़ा, सिवनी सहित दूरदराज से आए दस हजार लोगों ने शिरकत की।