युवक की मौत पर सेनेटोरियम में हंगामा
सेनोटोरियममें मंगलवार को एक युवक की मौत पर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए भीड़ ने डाॅक्टरों स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में परिजनों ने अस्पताल के बाहर शव को रखकर गौरेला पेण्ड्रा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम करीब तीन घंटे बाद जाकर खत्म हुआ।
मरवाही के विधायक अमित जोगी भी मौके में पहुंचकर एक घंटे तक धरने पर बैठे। मृतक के परिजनों घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर नीलेश श्रीवास्तव पिता प्रदीप श्रीवास्तव 25 वर्ष सकोला स्थित अपने घर की छत पर काम कर रहा था। तभी अचानक पैर फिसल गया। वह नीचे िगरा उनके नामक मुंह से खून बहने ला। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सेनोटोरियम अस्पताल लाया गया. जहां करीब 3.30 बजे पहुंचने पर उसे तो डाॅक्टर मिले और ही बेड मिला। इस दौरान घायल को हाथों में लिए कभी सिस्टर के पास जाते कि डाॅक्टर को बुला दो कभी कमरे में बैड के लिए दौड़ते रहे। सिस्टर लकड़ा ने डाक्टर सुभद्रा पैकरा को सूचना देते हुए इलाज के लिए बुलाया। इस दौरान घायल को सिस्टर लकड़ा द्वारा बाटल भी चढ़ाई गई। इसके बाद डाॅक्टर पैकरा अस्पताल पहुंची तब तक युवक नीलेश की मौत हो चुकी थी। इस पर परिजनों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने डाॅक्टरों के खिलाफ नारेबाजी की और हंगामा किया। मौके पर पहंुचे डाॅक्टर मार्को के साथ भीड़ ने झूमाझटकी की। श्री जोगी को परिजनों ने डाॅक्टर अभिमन्यु सिंह की भी शिकायत करते हुए बताया कि उनके साथ हाथापाई भी की गई है। इसके बाद विधायक जोगी ने धरना स्थल से ही तत्काल कलेक्टर बिलासपुर को फोन लगाया और सेनेटोरियम की अव्यवस्था के बारे में स्थिति में सुधार लाने का आग्रह किया। उन्होंने स्वास्थ्य सचिव अालोक शुक्ला को भी जानकारी दी।
पांच लाख रु मुआवजा मांगा
विधायकने मृत युवक के परिजनों को शासन से 5 लाख रु का मुआवजा देने की मांग की है। स्वास्थ्य सचिव आलोक शुक्ला से इस मामले की जांच की मांग की। इस पर उन्होंने 17 सितंबर को डॉक्टरों की टीम भेजने की बात कही।
आजबंद का आह्वान
अंचलवासियोंने क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के विरोध में कल 17 सितंबर को गौरेला, पेड्रा मरवाही बंद का आह्वान िकया गया है।
जब छोटे जोगी की भौंहें तनी
धरनास्थलमें आकर अमित जोगी सेनेटोरियम अस्पताल पहुंचे वहां उन्होंने