पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस सदस्यता अभियान कार्यकर्ता सम्मेलन

कांग्रेस सदस्यता अभियान कार्यकर्ता सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरेला| नेताहो या कार्यकर्ता सभी को एक बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि संगठन हमसे नहीं बल्कि संगठन से हम हैं। इसीलिए किसी को भी यह गुुमान नहीं होना चाहिए कि वह संगठन से बड़ा है। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने कांग्रेस सदस्यता अभियान नगरीय निकाय चुनाव को लेकर हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में कही।

मिडिल स्कूल के सामने सांस्कृतिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंनेे कहा कि अभी नगरीय निकाय चुनाव होना है। ऐसे में टिकिट के दावेदार तो सदस्यता बुक को भरने में दिलचस्वी दिखाएंगे। पर यह अिभयान ग्राम पंचायतों में भी निरंतर चलते रहना चाहिए ताकि पंचायत चुनावों में भी ग्राम जनपद जिला पंचायत के पदों पर कांग्रेस कामयाब हो सके। यहां बैठे बहुत से कांग्रेसी ऐसे हैं जिन्हें हम टिकिट देना चाहते हैं। पर सिर्फ इस नाम पर टिकट कट जाती है कि वह पहले पार्टी के खिलाफ बगावत कर या तो निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं या फिर भितरघात में शामिल रहे हैं। ग्राम पंचायत चुनाव में वहां के कांग्रेसी साथियों को ब्लाक कांग्रेस की तरफ से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात पर चिंता जताते हुए इसके लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी को सक्रिय रहने को कहा। 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान के तहत भरी गई सभी बुकों को जमा करने को कहा। कार्यक्रम को अशोक नगाईच, अमोल पाठक, घनश्याम सिंह, सत्यनारायण तिवारी, अशोक शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।