- Hindi News
- गौरेला| नगरपंचायत द्वारा की गई अस्थायी दखल की अवैध वसूली
गौरेला| नगरपंचायत द्वारा की गई अस्थायी दखल की अवैध वसूली
गौरेला| नगरपंचायत द्वारा की गई अस्थायी दखल की अवैध वसूली के मामले में सीएमओ निर्वाचित समिति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते हुए मीसाबंदी शिवकुमार सोनी ने प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि नपं में नियम के खिलाफ काम किया जाता है। अस्थाई दखल की अवैध वसूली की जांच कर एसडीएम सारांश मित्तर ने कलेक्टर संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास को रिपोर्ट भेजी थी। सालभर बाद भी दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्य सचिव से मांग की गई है कि इस मामले में दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उन्हें निलंबित कर आगामी चुनाव के लिए अयोग्य ठहराया जाए।
एफआईआर की मांग, मीसाबंदी ने लिखा मुख्य सचिव को पत्र