गौरेल. रानीदुर्गावती उद्यानिकी महाविद्यालय मेडुका के रूरल हार्टीकल्चर वर्क एक्सपीरियंस प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें चतुर्थ-वर्ष ग्रुप-डी के छात्रों ने किसानों को अमृत खाद नीम कीटनाशक बनाने की विधि, प्रयोग, लाभ-हानि के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्र राजेश सिंह, रामभजन चंद्राकर, रविंद्र कौशिक, संजय पटेल, मनीषा मिंज, राजरानी भगत, प्राचार्य संजीव अहिरवार, कीट विज्ञान के प्रो. अरुण शुक्ला अन्य उपस्थित थे।