पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला समिति ने ग्राम घुमानीडांड का दौरा कर बच्चों को बांटी सामग्री

महिला समिति ने ग्राम घुमानीडांड का दौरा कर बच्चों को बांटी सामग्री

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमनीपाली| मैत्रीमहिला समिति ने जन कल्याण कार्यक्रम के तहत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम घुमानीडांड का दौरा किया। अध्यक्षा सीमा तिवारी के नेतृत्व में किए गए इस दौरे में मुख्य अतिथि सांसद प|ी कौशल्या महतो थी। समिति ने आसपास के गांवों में संचालित शासकीय स्कूल घुमानीडांड के छात्रों शिक्षकों को छाता, रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें फल प्रदान किए। इस कार्यक्रम में उपाध्यक्षा स्नेहलता रामदास, महासचिव विदिशा सेनगुप्ता, कोषाध्यक्ष पूनम गर्ग, सचिव जनकल्याण द्वय किरण केशकर, पुन्नी विश्वकर्मा, कोषाध्यक्षा जनकल्याण प्रियंका राय, मानव संसाधन विभाग से साहू स्कूल के कार्यकर्ता, सरपंच, समाज सेवी तथा ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर बच्चों ने श्लोक पाठ किया तथा ग्रामीणों ने करता नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

बच्चों को फल वितरित करते समिति की पदाधिकारी