पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सभी समस्याओं का कारण है आस्था संकट : शर्मा

सभी समस्याओं का कारण है आस्था संकट : शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजकी समस्त समस्याओं का कारण है आस्था संकट अर्थात किसी का किसी पर विश्वास नहीं होना। जो नहीं सोचना चाहिए वह सोचना और जो नहीं करना चाहिए वही करना है। यह बात शांतिकुज से आए सुनील शर्मा ने जमनीपाली में 11 दिसंबर तक अायोजित श्रीमद भागवत प्रज्ञा पुराण 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ विविध संस्कार आयोजन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कही।

उन्हांेने कहा कि सभी देवी देवताओं के अवतारों, ऋषि मुनियांे महामानवों की आराध्य सता मां गायत्री के तत्वदर्शन को जीवन में स्थान दें। जहां सुमति वहां संपत्ति, जहां कुमति वहां विपत्ति का वाश होता है। श्रीमद भागवत में प्रात: ध्यान, प्राणायम, आसन विविध आसन सिखाए गए। इसके बाद 10 गायत्री परिवारों ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ली। विद्यारंभ मुंडन संस्कार भी कराए गए। 11 दिसंबर को योगाभ्यास, 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विविध संस्कार टोली की विदाई होगी।

शांतिकुंज प्रतिनिधि सुनील शर्मा दल के अन्य सदस्य, आहूति देते श्रद्धालु।