पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनटीपीसी में सुरक्षा सप्ताह जारी

एनटीपीसी में सुरक्षा सप्ताह जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमनीपाली | एनटीपीसीपरियोजना में सुरक्षा जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। सोमवार को संयंत्र टाउनशिप में स्थित विभिन्न कार्यालय में सामूहिक सपथ ग्रहण किया गया। महाप्रबंधक अनुरक्षण प्रचालन रामदास ने प्रशासनिक भवन में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई। मंगलवार को एनटीपीसी में तैनात केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने माकड्रील का आयोजन किया। सुरक्षा संबंधी जागरूकता फैलाने के लिए प्रगति क्लब के माध्यम से कर्मचारी गृहिणी छात्र-छात्राओं के लिए चित्रांकन, निबंध लेखन प्रतियोगिताआंे का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन 13 दिसंबर को होगा।