पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राएं हुए पुरस्कृत

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरस्वती शिशु मंदिर प्रगतिनगर एनटीपीसी में खेलकूद, परीक्षा व अन्य कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल समिति के अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल व सदस्य हमेश्वर सिंह भारद्वाज ने पुरस्कृत किया।

राष्ट्रीय बास्केटबाल प्रतियोगिता में उप विजेता रही छात्राओं व अखिल भारतीय विज्ञान मला में विज्ञान, प्रदर्श प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर ममता यादव को सम्मानित किया गया। वर्ष 2015 में कक्षा 12वीं में देवेन्द्र कुमार कैवर्त ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी तरह 10वीं की प्रावीण्य सूची में दशम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र दीपेश कुमार पटेल को 500-500 रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। बास्केटबाल में उप विजेता व विज्ञान प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान प्राप्त दिव्या चंद्रा, योगिता निर्मलकर, आदर्श छात्रा का पुरस्कार मनीषा साहू काे दिया गया। स्कूल के प्राचार्य धर्मलाल यादव ने छात्र-छात्राओं के विकास के लिए कराए गए कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य परसराम देवांगन व सांस्कृतिक प्रमुख सरस्वती यादव समेत आचार्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गा प्रसाद यादव ने किया।

कक

खबरें और भी हैं...