छत्तीसगढ़िया पार्टी की बैठक 18 को
जमनीपाली | छत्तीसगढ़िया पार्टी की बैठक 18 फरवरी को शाम 4 बजे साडा कालोनी स्थित केन्द्रीय सचिव सुशील महंत के निवास पर आयोजित है। बैठक में केन्द्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व ब्लाक पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। केन्द्रीय अध्यक्ष श्याम सिंह कंवर ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।