जमीन विवाद : पत्नी ने बच्चों के साथ पति से की मारपीट
जांजगीर-चांपा | जमीन संबंधी विवाद पर एक महिला ने अपने बेटों व बहुओं के साथ मिलकर अपने ही पति की पिटाई कर दी। जिससे उसका हाथ टूट गया है। पुलिस ने बलवा का मामला दर्ज कर लिया है। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी की है। पुलिस के अनुसार बिर्रा थाना क्षेत्र का सोनादह निवासी मोहना यादव अपनी प|ी भूरी बाई और बच्चों को छोड़कर पिछले कई वर्षों से नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरदी हरि में अपने एक बेटे के साथ रहकर मजदूरी करता था। मोहना का अपनी प|ी और बच्ों से संपत्ति का विवाद था। उसके घर वाले खेत की पर्ची को मांग रहे थे जिसे मोहना दे नहीं रहा था। गुरूवार को उसकी प|ी भूरी बाई, बेटा गाेविंदा यादव, बीरबल यादव व बुधवारी बाई, मंगलीन बाई हरदी पहुंचे और फिर से मोहना से पर्ची की मांग की जिसे देने से इनकार करने पर सभी ने मिलकर मोहना यादव के ऊपर डंडा हाथ मुक्के से वार कर दिया। जिससे मोहना के शरीर में गंभीर चोट आई है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार उसका हाथ टूट गया है वहीं कई अन्य अंगों में भी अंदरूनी चोट है। पुलिस ने मारपीट करने वाले भूरीबाई, गाेविंदा यादव, बीरबल यादव व बुधवारी बाई, मंगलीन बाई के खिलाफ धारा 147, 294, 506, 323, के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।