नरम-गरम मौसम का स्वास्थ्य पर पड़ रहा उल्टा असर
बदली की वजह से दिन में उमस भरी गर्मी तो रात में हो रहा ठंड का अहसास। आई इंफेक्शन का भी रहता है खतरा।
भास्कर न्यूज | जांजगीर-चांपा
पिछले सप्ताह भर से हर रोज मौसम बदल रहा है। कभी ठंड तो कभी तो गर्मी का अहसास होने लगा है। इन दिनों अलसुबह और रात में ठंडक महसूस हो रही है, वहीं दोपहर में उमसभरी गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही। इस तरह मौसम के दो रूप हो गए हैं। ऋतु परिवर्तन के संधिकाल में एक बार फिर मौसमी बीमारी का दौर शुरू हो गया है। शहर के सरकारी व निजी स्वास्थ्य केंद्रो में मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
शहर का मौसम पिछले सप्ताहभर में हर रोज बदल रहा है। सप्ताह भर पहले ठंड एकदम गायब सा हो गया था। दो दिन बाद फिर बाद फिर बदली छा गई। बदली छंटने के बाद लोग फिर ठंड में आगोश में आ गए। इसके बाद फिर अब लोगों को सुबह शाम ही ठंड अहसास हो रहा है। न्यूनतम तापमान में और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। सुबह ठिठुराने वाली ठंड अब गुलाबी ठंड में तब्दील हो गई है। अब हल्की बादल छाने के लोग उमस भर्री गर्मी से परेशान है और रात में ठंड का अहसास भी हो रहा है। सप्ताह भर से मौसम में कभी ठंड तो कभी गर्मी व बदली का असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अब एक दो दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगा। शहर का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। वायरल, सर्दी -जुकाम, सर्द-गर्म, आई इंफेक्शन जैसी बीमारियां चपेट में ले लेती हैं। जिला अस्पताल के सीएस डा. व्हीके अग्रवाल ने बताया कि रहन-सहन और खान-पान में बदलावों की जरूरत है। हल्की सर्दी को बिना नजरअंदाज किए डॉक्टर से सलाह ले।
इन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा दिन तक आराम नहीं मिलने पर तत्काल डाक्टर का सलाह लें।
दूध से बने उत्पाद जल्दी खराब होते है और इस मौसम दूध उत्पाद पाचन के लिए भी ठीक नहीं।
कूलर का इस्तेमाल अभी न करें और फ्रिज के पानी से परहेज करें।
ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए।
डाइट का रखें ध्यान
ऐसे मौसम में परफेक्ट डाइट लेना जरूरी है। इसलिए ऐसा आहार ले जिसमें पानी की पर्याप्त मात्रा हो। साथ ही खाना गर्म ही खाए। डाइटीशियन के मुताबिक ऐसे मौसम में टमाटर, खीरा, तरबूज को अपनी डाइट में शामिल करें और फ्रा इड चीजों से परहेज करें।
यह है सामान्य लक्षण
इस मौसम में अगर आपको थकान, डिहाइड्रेशन या कोल्ड की शिकायत होती है तो इन्हें नजरअंदाज न करें। नहीं तो यह गंभीर बीमारी में तब्दील हो जाएगी। गर्मियों में होने वाली एलर्जी के लक्षण हैं, लगातार सिर दर्द होना, नाक की बजाय मुंह से सांस लेना, कान बंद होना, गले में खराश होना और नींद कम आना। ऐसे लक्षण दिखने पर डॉक्टर से चेकअप करवाएं।
खराब मौसम