- Hindi News
- आरक्षण बाद स्पष्ट हुई तस्वीर अब टिकट के लिए होगी दौड़
आरक्षण बाद स्पष्ट हुई तस्वीर अब टिकट के लिए होगी दौड़
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने साथ ही अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। अब दावेदार पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए टिकट के लिए परिक्रमा शुरू करेंगे। जिले के 11 नगर पंचायत और 4 नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण गुरूवार को पार्षदों नेताओं की उपस्थिति में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में किया गया।
परिसीमन के बाद बने नए वार्डों की वर्गवार जनगणना 2011 के आधार पर आरक्षण लॉटरी सिस्टम से की गई। आरक्षण की प्रक्रिया दोपहर 1 बजे शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चली। शुरूआत नगर पंचायत जैजैपुर से हुई और अंतिम में जिला मुख्यालय के नपा जांजगीर नैला का आरक्षण हुआ। पार्षदों के लिए हुए आरक्षण की प्रक्रिया के दौरान संभावित दावेदार सक्रिय नजर आए। जिलेभर से नगरीय निकायों के अध्यक्ष और पार्षद के दावेदार कलेक्टोरेट पहुंचे थे। ज्यादातर लोग आरक्षण से पहले मंदिरों में पूजा अर्चना कर पह़ुंचे। आरक्षण के बाद आस लगाए बैठे कई दावेदार मायूस दिखे तो कुछ के चेहरे पर उम्मीद के अनुरूप आरक्षण होने से खुशी भी दिखी। कई पार्षद आरक्षण में प्रभावित हुए तो कुछ को फर से मौका मिल गया है।
कलेक्टोरेट सभाकक्ष मेंं निकली लाटरी
कुछ पीपी बनने की तैयारी में- कुछऐसे पार्षद भी हैं जिनका वार्ड उनके ही वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ। ऐसे पार्षद अब पार्षद पति (पीपी) बनने की तैयारी करेंगे। ऐसे पार्षद भी इस बात को लेकर खुश थे की उनकी प|ी को लड़ाने का मौका मिल गया। नगर पालिका जांजगीर- नैला के वार्ड 7 के पार्षद सत्यप्रकाश सिंह का वार्ड पिछली बार सामान्य था जो इस बार सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित हुआ। यहां की लाटरी निकलते ही सभी उनको भाभी को मौका मिलने की बात कहते दिखे।
नहीं मिल पाएगा मौका
जिलामुख्यालय के वार्ड नंबर 5 के पार्षद सुमन संतोष भोपालपुरिया, वार्ड 11 के रामकुमार गोड और वार्ड 21 के देवकुमार गढ़ेवाल आरक्षण के चक्कर में फंस गए हैं। अब इनको अपने वार्ड से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिल सकेगा।
इसी तरह कुछ अन्य वार्ड में भी परिस्थिति बदली है, जिसके कारण वर्तमान पार्षद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
जिला मुख्यालय
वार्ड पहले अब
1अोबीसी सामान्य महिला
2 अजा महिला अजा
3 सामान्य महिला सामान्य
4 ओबीसी महिला सामान्य
5 सामान्य ओबीसी
6 सामान्य ओबीसी
7 सामान्य सामान्य महिला
8 सामान्य