- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजयुमो ने जुटाया कोष
बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजयुमो ने जुटाया कोष
जांजगीर|भाजयुमो द्वाराजम्मू काश्मीर में आई भीषण अापदा से फंसे लोगों के लिए घर-घर जाकर कपड़ा, कंबल, दरी, राशन सामग्री, दवाएं एवं सहयोग राशि एकत्र किया गया। भाजयुमो के द्वारा प्रदेश में बाढ़ पीडि़तों के लिए अभियान चलाकर सामान राशि एकत्रकर भेजा रहा है। इसी क्रम में जांजगीर-नैला नगर मंडल द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत नैला से की गई। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल भी कोष जुटाने के लिए निकले। भाजयुमो के जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक राशि सहयोग कर अपनी क्षमता अनुसार प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करने की बात कही। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष साव, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र खांडे, जिला महामंत्री अनुराग तिवारी, मोहन यादव, नगर महामंत्री अनिल शर्मा, संतोष साहू, प्रवीण अग्रवाल, संतोष साहू, अजय शर्मा, राहुल अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।