- Hindi News
- नगरीय निकायों के वार्डो का आरक्षण अब 25 को
नगरीय निकायों के वार्डो का आरक्षण अब 25 को
जांजगीर|नगरपालिका निर्वाचनके तहत जांजगीर-चांपा जिले के 4 नगर पालिका और 11 नगर पंचायत के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही अब 25 सितंबर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में की जाएगी। पूर्व में यह 18 सितंबर को प्रस्तावित था, जिसे परिवर्तित कर दिया गया है।
{जांजगीर|शिक्षकपंचायतऔर सहायक शिक्षकों की पदोन्नति 17 और 18 सितंबर को आयोजित की गई थी। इस काउंसिलिंग काे अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।