कांग्रेस पर्यवेक्षकों का नगर आगमन आज
जांजगीर|आगामी महीनेहोने वाले नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में रुपरेखा तैयार करने एवं योग्य उम्मीदवार की जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक संतोष दुबे दुर्गा बघेल 17 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से नगर के दीवान रिसोर्ट में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे। इसमें नगरीय निकाय चुनाव के साथ 22 को राशनकार्ड निरस्तीकरण, अघोषित बिजली कटौती एवं विद्युत दर में मनमानी वृद्धि, मनरेगा में 8 माह से मजदूरों भुगतान घटिया धान बीज की सप्लाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश के आगमन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।