पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोमवार को एसडीएम लगाएंगे अपने दफ्तर में जनदर्शन

सोमवार को एसडीएम लगाएंगे अपने दफ्तर में जनदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्राओं ने साइकिल, स्त्रियों ने घर के लिए लगाई गुहार

जनदर्शनमें ऐसी समस्याएं लेकर लोग दूर दराज से कलेक्टोरेेट पहुंच रहे हैं। जिन्हें विभागीय अधिकारियों ने जबरन समस्या बना दिया है। दो साल से कोटमीसाेनार के छात्राओं को सरस्वती योजना की साइकिल नहीं मिली और शिक्षा विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी निद्रा में सोए हैं। सोमवार को आयोजित जनदर्शन में छात्राओं ने साइकिल के लिए तो एक गरीब मां ने अपने बेटे की मेडिकल की पढ़ाई के लिए शिक्षा लोन दिलाने, खोखरा और उपनी की महिलाओं ने इंदिरा आवास दिलाने की मांग की तो एक बीमार व्यक्ति ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई। कलेक्टर ओपी चौधरी ने प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। अकलतरा विकासखंड के ग्राम कोटमी सोनार के हाई स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्राओं ने मुख्यमंत्री सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल दिलाने का आग्रह किया छात्राओं ने कलेक्टर को बताया कि योजना के तहत उन्हें कक्षा नवमी में ही साइकिल मिल जाना था, लेकिन अब तक प्राप्त नहीं हुई है। कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसी तरह जिला मुख्यालय जांजगीर की श्रीमती माग्रेट बैरा ने अपने पुत्र की आगे की पढ़ाई के लिए शिक्षा ऋण दिलाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उसका पुत्र मरकुश मध्य प्रदेश के दमोह के क्रिश्चन मेडिकल ट्रेनिंग संस्था में जीएनएम की पढ़ाई कर रहा है। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसे आगे की पढ़ाई करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने शिक्षा ऋण स्वीकृत करने के लिए जिला अंत्यावसायी समिति के कार्यपालन अधिकारी को आवेदन अग्र्रेषित किया।

नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम खोखरा निवासी श्रीमती रथबाई, बम्हनीहडीह की श्रीमती रेवती बाई और डभरा विकासखण्ड के ग्राम उपनी निवासी श्रीमती राजेश्वरी बाई ने इंदिरा आवास योजना के तहत मकान दिलाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने इनके आवेदनों पर पात्रता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित किया है। डभरा विकासखण्ड के ग्राम तकरारपुरी निवासी लखनदास ने स्वयं के इलाज के आर्थिक सहायता की मांग की।

1 नवंबर से लगेंगे राजस्व शिविर

कलेक्टरने कहा कि गांवों म