पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देव शिल्पी की होगी स्थापना आज

देव शिल्पी की होगी स्थापना आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की स्थापना बुधवार को शहर के बस स्टैंड, केरा रोड सहित कई स्थानों पर की जाएगी। विश्वकर्मा पूजन समिति के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।

भगवान विश्वकर्मा कर्म के देवता माने जाते हैं, उन्हें देवलोक का शिल्पी भी कहा जाता है। फैक्ट्रियों, लघु कुटीर उद्योगों, ट्रांसपोर्ट अन्य मशीनरी क्षेत्रों के कर्मकार धूमधाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा करते हैं। शहर के बस स्टैंड केरा रोड में चर्च के बगल में तीन दिनों तक भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर उनकी अराधना की जाती है। इस दौरान यहां की रौनक देखने लायक रहती है।

पूजन के लिए पूरे बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र को रंगीन विद्युत झालरों से सजाया जाता है। देव शिल्पी के दर्शन के लिए तीनों दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। यहां संपूर्ण मोटर कर्मचारी संघ एवं विश्वकर्मा पूजन समिति आयोजन की तैयारियों में जुट गई है। 17 एवं 18 सितंबर की रात पूरा बस स्टैंड क्षेत्र भजनों से गूंजायमान रहेगा। 19 सितंबर को गाजे-बाजे और शोभा यात्रा के साथ देव शिल्पी का विसर्जन किया जाएगा।

देवशिल्पी की प्रतिमा ले जाते लोग।

चांपा में रहता है ज्यादा माहौल

चांपा।नगर के लोहार मोहल्ला, रेलवे कालोनी औद्योगिक संयंत्र में विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार 17 सितंबर को देवशिल्पी की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जाएगी। नगर में सबसे पहले रेलवे लोहार पारा में लोगों द्वारा इस पूजा का आयोजन किया जाता था अब नगर में आस-पास के औद्योगिक संयंत्र सहित कई जगहों में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया जाता है। नगर में रेलवे कालोनी , लोहार पारा, पीआईएल सहित कई स्थानों में विश्वकर्मा पूजा का पण्डाल बनाया गया है। गुरूवार को दिन भर पूजा अर्चना करने के बाद शनिवार को मूर्ति का विसर्जन होगा।