पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3 हजार को मिला स्वास्थ्य लाभ

3 हजार को मिला स्वास्थ्य लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांजगीर| जिलेके सभी विकासखंडों विगत 9 सितंबर से विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन स्वास्थ्य शिविरों में अब तक तीन हजार 55 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका इलाज किया गया है। सीएमएचओ डॉ.धृतलहरे ने बताया कि 10 सितंबर एक हजार 557 और 11 सितंबर को एक हजार 478 ग्रामीणों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को जिनका इलाज शिविर में संभव नहीं था, ऐसे 129 रोगियों को उच्च चिकित्सालयों में रेफर किया गया है। 16 सितंबर को धनगांव (पामगढ़), बरेकेलकला (जैजैपुर), घिंवरा (डभरा), प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केरा (नवागढ़) और बरगड़ी (बम्हनीडीह) में शिविर लगाया जाएगा।